Showing posts with label सूर्य ग्रहण. Show all posts
Showing posts with label सूर्य ग्रहण. Show all posts

Thursday, June 30, 2011

1 जुलाई 2011 को सूर्य ग्रहण ---- क्या करे...? क्या न करे...?


आषाढ़ मॉस की अमावस्या को पड़ने वाला यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1:24 बजे से शुरू होगा और 2:55 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण आर्द्रा नक्षत्र में लगेगा | इस ग्रहण से विशेषकर वृषभ, मिथुन, कर्क राशी अनिष्टकारी प्रभाव से प्रभावित होंगे अत: भारतवर्ष की कुंडली अनुसार वृषभ राशी है जिस कारण राष्ट्र में आगामी भविष्य में दैवीय, प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, आंधी, तूफान व भूकंप के खतरे भी बनने लगे हैं। राजनितिक संकट गहरा सकते है | दुर्घटनाएँ आदि होने की आशंका है | यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन फिर भी इसके प्रभाव भारत में अवश्य देखने को मिलेंगे। क्यूंकि इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं है तो यहाँ पर सूतक आदि का विचार नहीं किया जाएगा | फिर भी ग्रहण काल में स्नान तथा दान करना लाभ देगा | अमूमन सूर्यग्रहण का सूतक 12 घण्टे पहले से आरम्भ हो जाता है तो इस प्रकार सूतक काल सुबह से ही आरम्भ माना जा सकता है | ग्रहण के समय शुभ कार्य करना वर्जित होता है | इस सूर्यग्रहण के समय सूर्य का केवल 10 फीसदी भाग ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा अर्थात 10 फीसदी भाग ही कटा हुआ नजर आएगा |



मेष:- रुके हुए व व्यापारिक कार्यो में लाभ संभव साथ ही स्वस्थ्य की समस्या रहेगी |
क्या करे - महामृतुन्जय मंत्र जा जाप करे |
क्या न करे- असमय भोजन न करे |


वृषभ:- परिवार में भाई बन्धु से वाद विवाद संभव | मगलिक व धार्मिक कार्यो से लाभ होगा |
क्या करे - महादेव शिव पर जल चढ़ाये |
क्या न करे- तर्क - कुतर्क न करे |


मिथुन:- कार्यक्षेत्र में उच्चाधाकरी से तनाव व व्यापार में सरकारी तंत्र से बाधा हो सकती है |
क्या करे - हनुमद आराधना करे |
क्या न करे- जादा तनाव न ले |


कर्क:- परिवार व स्वस्थ्य से कष्ट ही मिलेगा | अत: सावधान रहे |
क्या करे - सोच समझ कर बात करे |
क्या न करे- विवाद से बचे |


सिंह:- कार्यक्षेत्र , व्यापार में सफलता, अचानक यात्रा से तनाव बढ़ सकता है।
क्या करे - माँ अन्नपूर्ण को नमन करे |
क्या न करे- यात्रा न करे |


कन्‍या:- आर्थिक हानि व धनाभाव समक्ष आएगा | शत्रुबाधा भी संभव है |
क्या करे - कार्य की गुप्त बात हर किसी से चर्चा न करे |
क्या न करे- निवेश न करे |

तुला:- व्यर्थ का व्ययभार बढेगा | कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की भागदौड़ व तनाव होगा |
क्या करे - खर्च को नियंत्रित करे |
क्या न करे- भागदौड़ न करे |


वृश्चिक:- आर्थिक, व्यापारिक नुक्सान के साथ पारिवारिक तनाव, भेद भाव बढेगा |
क्या करे - सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ करे |
क्या न करे- किसी का अँधा विश्वास न करे |

धनु:- कला से जुडाव बढेगा व कालाकारो को विशेष लाभ होगा | परिवार में किसी के स्वस्थ्य की चिंता होगी |
क्या करे - विष्णु लक्ष्मी की आराधना करे |
क्या न करे- चिंता न करे


मकर:- आर्थिक लाभ व भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, मानसिक तनाव से मुक्त हो सकेंगे |
क्या करे - शिव आराधना फलदाई होगी |
क्या न करे- गलत संगत से बचे |


कुंभ:- विशेष आर्थिक, व्यापारिक, राजीनीतिक लाभ मिलेगा, चल रहे प्रयास फलदायी होगा। चतुर्मुख लाभ संभव |
क्या करे - भैरव मंदिर में दान करे |
क्या न करे- क्रोध न करे |

मीन:- नई व्यापारिक व निवेश योजनाये फलीभूत होंगी।
क्या करे - विष्णु आराधना करे |
क्या न करे- लौह, धातु निर्मित औजार तथा वाहन का प्रयोग सावधानी से करे |